Discover Khabar

Ambala News : 20 साल की युवती ने पत‍ि को छोड़ 38 साल के युवक संग बनाए संबंध, पता चला तो हो गई रफुचक्‍कर

Anbala News : हरियाणा के अंबाला जिले में एक विवाहिता पत‍ि को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से जाते समय वह अपनी डेढ़ साल की बेटी, नकदी और गहने भी अपने साथ ले गई।

 | 
extra matrial affair

Ambala News : पत‍ि ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि पहले भी उसकी पत्‍नी एक रात घर से गायब हो गई थी। लेकिन तीन घंटे बाद दोबारा मिलने पत्‍नी ने खुद की गलती मानी और अच्‍छे से रहने की बात कही थी। 

घटना की जनकारी देते हुए अंबाला के चरखी दादरी के युवक ने बताया उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी पत्‍नी की उम्र 20 साल है। 7 मार्च को सुबह के समय 11 बजे उसकी अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर लापता हो गई। उसे कई जगह तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका।

युवक ने बताया कि उसकी पत्‍नी के पास तीन मोबाइल नंबर है और तीनों के तीन बंद आ रहे हैं। इस मामले में अंबाला सिटी थाने में मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

बेटी को खिलाने के बहाने पत्नी के संपर्क में आया व्यक्ति

युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ महीने पहले वह अंबाला में ही किसी अन्‍य जगह पर किराये पर रहता था। वहां पर सोनीपत का 38 वर्षीय युवक मनदीप खन्‍ना भी किराये पर रहता था। जब वह काम पर चला जाता था तो मनदीप उसकी बेटी को लाड़ करने के बहाने घर पर आ जाता था। जिससे के बाद उसकी पत्‍नी से उसका मेलजोल बढ़ गया। 

पीडि़त ने बताया कि उसकी पत्‍नी दिसंबर माह में भी एक बार रात के समय गायब हो गई थी। रात को 12 बजे से तीन बजे तक वह घर पर नहीं थी। जब उसकी जाग खुली तो उसने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद अलसुबह तीन बजे उसकी पत्‍नी घर वापस लौट गई। 
 इस बारे में जब उससे पूछताछ की तो कभी वह अपने पिता के घर तो कभी अपनी फ्रेंड के घर जाने की बात कहने लगी। इसी बात को लेकर अक्‍सर दोनों में झगड़ा भी रहने लगा। 

युवक ने बताया कि उसकी पत्‍नी ने उस पर झूठे आरोप भी लगाए थे। झगड़े के दौरान उसके पिता की मौत हो गई थी तो उसने पुलिस में शिकायत दे दी कि मारपीट के कारण उसके पिता की जान गई है। जबकि उसके पिता की जान हार्ट टैक की वजह से गई थी। जब पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आई तो कारण हार्ट अटैक से हुई थी। 

एक सप्‍ताह पहले ही घर लौटी थी महिला 

युवक ने बताया कि अपने पिता की मौत के बाद उसकी पत्‍नी मायके उत्‍तर प्रदेश में चली गई थी। जब वह काल करता था तो हमेशा वह फोन पर ही बीजी रहता था। वह फोन पर हमेशा मनदीप से शादी करने की बात कहती थी। हालांकि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्‍नी को समझा बुझाकर उसे छोड़ गए थ। वह एक सप्‍ताह पहले ही ससुराल में आई थी। इसके बाद सात मार्च को फिर से प्रेमी संग फरार हो गई।